बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यालय स्तर पर खेल सामग्री की खरीद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद की ओर से जारी पत्र के अनुसार स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद के तहत स्कूलों में खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों में खेल भावना के विकास और शारीरिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। परिषद ने डीईओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा) को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि खेल सामग्री की खरीद के लिए प्रत्येक विद्यालय में त्रिसदस्यीय क्रय समिति का गठन अनिवार्य होगा। निर्देशानुसार क्रय समिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एक वरीय शिक्षक तथा शारीरिक शिक्षक अथवा अनुदेशक शामिल होंगे। य...