सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक 5.85 लाख छात्रों का नामांकन पूरा
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा एक से 12वीं तक की नामांकन प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को 31 मई तक अपने-अपने क्षेत्र में शेष बचे बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कक्षा एक में अबतक 39261 नए बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि लक्ष्य 50 हजार दाखिले का है। कक्षा एक से 12वीं तक अबतक पांच लाख 85 हजार 308 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इनमें से अधिकांश बच्चे वार्षिक परीक्षा पास होने के बाद अगली कक्षा में प्रवेश किए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय के एपीओ शिवकुमार ने बताया कि कक्षा एक, नौ और 11वीं में नया नामांकन होता है। इस समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ओफएसएस पोर्टल के माध्यम से मैट्रिक पास बच्चों का नामांकन 11वीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.