पटना, मार्च 25 -- सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में दिन का आरंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में बुधवार को निर्देश जारी किया है। केन्द्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने राष्ट्रगीत को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसके पालन को लेकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, स्थानिक आयुक्त, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी और सभी आरक्षी अधीक्षकों को इस संबंधी आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रगीत के गायन और उसके सम्मान को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। इसके तहत देशभर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। सरकार ने इसे राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है।केंद्र के निर्देशों...