भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सरकारी विद्यालयों के 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। घंटाघर स्थित सीटीई भागलपुर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन टीबीटी हिस्ट्री मेकर्स ने किया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एमएलसी डॉ. एनके यादव, प्रवीण कुशवाहा और डॉ. नितेश कुमार ने किया। एमएलसी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को सम्मानित करने से ही समाज में ज्ञान और संस्कार मजबूत होंगे। डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि निरंतर नवाचार और समर्पण से ही शिक्षा की गुणवत्ता में वास्तविक परिवर्तन आता है। कार्यक्रम में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.