सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन
किशनगंज, अगस्त 6 -- पोठिया। निज संवाददाता बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। विभाग के पूर्व आदेश के अनुसार सोमवार से शनिवार तक विद्यालयों का संचालन प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित था। नए संशोधित आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालयों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक ही होगा। वहीं शनिवार को विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुए इसे प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।शिक्षा विभाग के इस संशोधित आदेश के आलोक में सभी सरकारी विद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सरकारी विद्यालयों के संचालन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.