जमुई, जून 29 -- झाझा, नगर संवाददाता सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने विद्यालय परिसर अथवा अन्य स्थानों पर अवस्थित कोचिंग / निजी ट्यूशन एवं व्यवसायिक संस्थानों में पढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे। शिक्षा विभाग इस निर्णय के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई ने कार्यालय आदेश जारी किया है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-613, दिनांक- 11.06.2026 के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने एवं विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस हेतु निदेशित किया गया है कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने विद्यालय परिसर अथवा अन्य स्थानों पर अवस्थित कोचिंग / निजी ट्यूशन एवं व्यवसायिक संस्थानों में पढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे। उक्त के आलोक में जिला अन्तर्गत पदस्थापित सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं को निदे...