सीवान, जनवरी 5 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर मोड़ के समीप शनिवार की शाम को एक सरकारी वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहां राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से हटाया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल दोनों युवक एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार रफीपुर मोड़ की ओर से आ रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डायल 112 वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वाहन चालक वाहन लेकर वहां से तेजी से फरार हो गया। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.