सरकारी वर्कशाप में ही रिपेयर होंगी डिपों की बसें
बाराबंकी, मई 23 -- बाराबंकी, संवाददाता। नवीन बस स्टेशन पर डिपो का खुद का वर्कशॉप बन रहा है। यहां पर फोरमैन से लेकर मैकेनिकों की तैनाती की जाएगी। अनुबंधित व निगम की बसों की रिपेयरिंग से लेकर धुलाई आदि कार्य सरकारी वर्कशाप में ही होंगे। एआरएम ने कार्य स्थल का निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिए।
नवीन वर्कशाप का निर्माण पल्हरी स्थित नवीन बस स्टेशन पर दो वर्कशाप बन रहे हैं। एक में डिपो की अनुबंधित व निगम की 115 बसों की रिपेयरिंग का कार्य होगा और दूसरे में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों के मेंटेनेंस का कार्य होगा। दोनों वर्कशापों में फोरमैन, मैकेनिक व हेल्परों की तैनाती की गई है। अनुबंधित बस मालिक पहले अनफिट बसों की फिटनेस कराने में काफी समय लगाते थे, रिपेयरिंग के नाम पर कई दिनों तक बसें संचालन से बाहर रहती थी। इससे डिपो की आय प्रभावित होती और यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.