सरकारी लैब हुईं व्यस्त, दो माह में 7.50 लाख जांच
अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी चिकित्सा इकाइयों की पैथोलॉजी लैब में मरीजों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है। इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में कुल 7,52,040 जांच की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,58,473 था। यानी इस बार 93,567 जांच अधिक हुईं। मुफ्त जांच सुविधा और टेस्ट प्रोफाइल के विस्तार से मरीजों की रुचि बढ़ी है। जिले में सबसे अधिक जांच दीनदयाल अस्पताल में हुईं। यहां पिछले साल 2,50,307 के मुकाबले इस साल 2,90,780 जांच हुईं, यानी 40,473 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। जांच का आंकड़ा 1,43,014 से बढ़कर 1,67,689 पहुंच गया, जो 24,675 अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, 100 बेड अस्पताल अतरौली में भी वृद्धि दर्ज हुई, जहां जांच 18,087 से बढ़कर 19,149 हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.