सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम के मालिक और डेवलपर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
प्रयागराज, मई 16 -- Allahabad Highcourt Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में वेबसाइट सरकारी रिजल्ट डॉट कॉम के मालिक साजिद अंसारी और डेवलपर शशि कुमार के खिलाफ वाराणसी की अदालत में चल रही आपराधिक मामले की कार्यवाही और सम्मन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रथमदृष्टया माना है कि यह मामला व्यापारिक विवाद से जुड़ा है, जिसे आपराधिक रंग देने का प्रयास किया गया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने शशि कुमार व एक अन्य की याचिका पर उनके अधिवक्ता विभु राय और सरकारी वकील व शिकायतकर्ता के अधिवक्ता को सुनकर दिया है। मामला वाराणसी के भेलूपुर थाने का है, जहां 14 नवंबर 2025 को याचियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया कि वेबसाइट डेवलपरों ने वेबसाइट बनाने के बाद उसका एक्सेस ब्लॉक कर दिया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.