फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- हथीन, सरसमल। हथीन उपमंडल में सरकारी रास्तों से कब्जा साफ किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कई गांवों में अतिक्रमण हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसडीएम अप्रतिम सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार गांव बाबूपुर में 20 अप्रैल को गैर मुमकिन रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इस कार्य के लिए बीडीपीओ हथीन नरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। गांव खाइका में 22 अप्रैल को जोहड़ और पंचायती रास्तों पर बनी अवैध दीवारों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा गांव गढ़ी विनोदा में 5 मई को अदालत के आदेशों के तहत अतिक्रमण हटाया जाएगा। इन सभी स्थानों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी भी बीडीपीओ नरेश कुमार को सौंपी गई है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.