आरा, मई 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड के पकड़ी गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। सीओ अंशु प्रसून और कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पकड़ी गांव निवासी अजय सिंह की ओर से सरकारी रास्ते पर चहारदीवारी एवं बाथरूम का निर्माण करा लिया गया था, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का निर्णय लिया। निर्धारित तिथि पर प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से निर्मित चहारदीवारी एवं बाथरूम को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन एवं रास्ते पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.