मधुबनी, मई 26 -- झंझारपुर/मधेपुर। मधेपुर पूर्वी वार्ड संख्या-8 में सरकारी रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान की सीलिंग लगाने का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड 8 निवासी विजय कुमार सिंह चंद्रवंशी ने मधेपुर थाना में आवेदन देकर पिंटू शाह,कृष्ण मोहन शाह,राम मोहन शाह,संतोष शाह,ध्यान साह सहित अन्य लोगों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा गया है कि 20 मई की सुबह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान की सीलिंग लगाई जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया और सरकारी रास्ता बाधित नहीं करने की बात कही, तो आरोपित लोग उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट में उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएम...