गढ़वा, फरवरी 19 -- मझिआंव। अंचल क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सरकारी सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीडीओ सह प्रभारी अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पंचायत के मुखिया अख्तर खान के द्वारा आवेदन पर अनुशंसा भी किया गया है। ग्रामीण दानिश अहमद, शेख काजिम, दिलबाज खां ,साहिल अहमद, फैजान अहमद सिद्दीकी ,सगीर अहमद, सलाउद्दीन, दया देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र रजवार, मिथिलेश रजवार, यूनुस खान ,नसरुद्दीन खान, युसूफ अहमद सहित लगभग अन्य लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनपुरवा मुख्य पथ से पकरिया मोड़ से छपही टोला एवं टिकोरा व उरांव टोला, पकरिया टोला, बथानी टोला को जाने वाले पथ में अतिक्रमण किया गया है। उससे लोगों को...