सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड में सरकारी राशि गबन के मामले में नामजद आरोपी कार्यालय सहायक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2023 को नगर पंचायत सुरसंड के कार्यपालक पदाधिकारी देवानंद ने थाना में आवेदन देकर कार्यालय सहायक राजेश कुमार पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया था। आरोपित कार्यालय सहायक बेगूसराय जिला के रतनपुर निवासी है। शिकायत में कहा गया है कि राजेश कुमार 4 दिसंबर 2023 से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित थे। इस दौरान राजस्व लेखा शाखा से संबंधित अभिलेखों, एमआर रसीदों एवं होल्डिंग टैक्स संग्रह से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में बैंक जमा राशि और प्राप्त राजस्व रसीदों के मिलान में 9,65,912 रुपये का अंतर पाया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने इसे सरकारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.