संभल, मई 31 -- विकासखंड असमोली के गांव पंचायत टांडा कोठी में खाद एवं रसद विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाई गई उचित दर की राशन दुकान और जन सुविधा केंद्र का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भवन का उद्देश्य गरीबों को सुचारू राशन वितरण उपलब्ध कराना था। वह अब उपलों के भंडारण का केन्द्र बन गया है। गांव में स्थित इस सरकारी भवन के बाहर और परिसर में बड़ी संख्या में उपले पड़े दिखाई देते हैं। जिससे सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर हो रही है। भवन पर खाद एवं रसद विभाग के बोर्ड लगे होने के बावजूद शटर लंबे समय से बंद पड़े हैं और अंदर-बाहर अव्यवस्था फैली हुई है। यह भी पढ़ें- डीएम के सहयोग शिविर वाली खबर में जोड़ : ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उचित दर की दु...