सरकारी राशन कालाबाजारी में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 29 -- आंवला। शिकायत पर एसडीएम और डीएसओ ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला कुरैशियान पुरैना ढाल में सरकारी राशन वितरण दुकान का 26 मई को निरीक्षण दुकान के ताले तोड़कर किया था। डीएम के आदेश पर कोटेदार पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार को विभाग के कॉल सेंटर पर राशन वस्तुएं न बांटने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, एसडीएम विदुषी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव और पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय ने कुरैशियान पुरैना ढाल स्थित कोटेदार जमीर अहमद की दुकान का निरीक्षण किया, उस समय दुकान पर ताले लगे हुए थे और कोटेदार का फोन भी बंद पाया गया। दुकान की खिड़की से झांककर देखा तो अंदर राशन की एक भी बोरी नजर नहीं आई। इस पर अधिकारियों ने दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.