जहानाबाद, जुलाई 13 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य कुमार पीयूष ने सोमवार को डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना और जिले का सर्वांगीण विकास करना अपनी प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही उनकी प्रमुख प्राथमिकता मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य ग्रामीण विकास की योजनाओं को तेजी से पूरा करना है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने का हर संभव प्रयास होगा।योजनाओं के क्रियान्वयन की ज़मीनी स्तर पर निगरानी के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। डीडीसी का प्रभार ग्रहण करने के बाद वे जिला परिषद कार्यालय में आकर कर्...