सरकारी योजना का झांसा देकर सात हजार उड़ाए
शाहजहांपुर, जून 20 -- बंडा। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक साधु बाबा के खाते से 7 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी साधु बाबा रमेश ने बताया कि गुरुवार को वह सिंघापुर खास पुल के पास एक ईंट भट्टे के पास गया था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उसके पास पहुंचे और आधार कार्ड नंबर लेकर कहा कि उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने फिंगरप्रिंट मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाते से रुपये निकाल लिए। बाद में जब बाबा ने खाते की जांच की तो 7 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.