सरकारी योजना का झांसा देकर युवक से की ठगी
सुल्तानपुर, मई 14 -- कुड़वार, संवाददाता । सरकारी योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के नाम पर एक शातिर ने ग्रामीण को झांसा देकर हजारों रुपए का चूना लगा कर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के गजेंहडी गांव का है । गांव निवासी पीड़ित असरार अहमद खां के अनुसार बीते मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और अपना नाम मनीष बताया। आरोपी ने स्वयं को रीजनल अधिकारी बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से सोलर पैनल दिए जा रहे हैं। जिसके लिए दस्तावेज व फाइल शुल्क के रूप में 29,500 रुपये जमा करने होंगे। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने घर से कुछ रकम तथा जन सेवा केंद्र से पैसे निकालकर कुल 29,500 रुपये उसे दे दिए। रकम देने के बाद जब असरार ने रसीद मांगी तो आरोपी ने रसीद बाद में देने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसका मोब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.