गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वेंकटाचार्य क्लब परिसर में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नंद बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मत्स्य संपदा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिली है। डीएम प्रियंका निरंजन ने जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान चयनित किसानों को सोलर लाइट ट्रैप व मूंग मिनी किट वितरित की गई, जबकि उत्कृष्ट किसानों व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। वि...