सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) परिसर में भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की गतिविधियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनरेगा रविंद्र वीर ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आय बढ़ा...