औरैया, अप्रैल 25 -- कंचौसी, संवाददाता। सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी ने जमौली गांव स्थित एक जन सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण कर 'फार्मर रजिस्ट्री' कार्य की प्रगति परख़ी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने केंद्र पर चल रहे रजिस्ट्रेशन कार्य की समीक्षा करते हुए गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी कृषि योजनाएं भविष्य में इसी रजिस्ट्री से लिंक होंगी, इसलिए किसानों को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना चाहिए। तहसीलदार ने किसानों से अपील की कि वे संबंधित लेखपाल से संपर्क कर जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं। साथ ही यदि खतौनी और आधार विवरण में कोई त्रुटि या विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.