सरकारी योजनाओं के लिए नहीं चाहिए AADHAR, वोटर आईडी से होगा पेमेंट; मोदी के मंत्री का ऐलान
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- आधार कार्ड कार्ड की उपयोगिता को लेकर केंद्र सरकार में मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में लाभार्थियों को उनके आधार नंबर की जगह उनके बायोमेट्रिक्स और वोटर आईडी (ईपीआईसी) नंबरों का उपयोग करके भुगतान किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने बीते शुक्रवार को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जन योजना अभियान 2026-27 पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान ये बातें कही हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा, "एक बात और कह देना चाहता हूं कि अब आधार लाभार्थियों को भुगतान करने का जो आधार है वह आधार कार्ड नहीं रहेगा। अब आधार कार्ड बनाने वाली संस्थाएं हैं हर गली में उपलब्ध हैं। आप जिसका कहिए अभी 5 मिनट में आधार कार्ड बनाकर तैयार कर दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.