भभुआ, मार्च 7 -- महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए सरकार चला रही योजनाएं वर्षों पहले महिलाएं घर के चौकठ के अन्दर रहकर निपटाती थीं चूल्हा-चौकी का काम ग्राफिक्स 1.54 लाख महिलाओं को मुफ्त मिला गैस सिलेंडर 3121 महिलाओं को मिला कन्या उत्थान योजना का लाभ 2.74 लाख महिलाओं को रोजगार योजना से मिली राशि इंट्रो केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें मुख्य रूप से मिशन शक्ति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला उत्थान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय क्रेच योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला ई-हाट, स्टैंडअप इंडिया योजना, मुद्रा योजना, अन्नपूर्णा योजना, ओरिएंट महिला विकास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना शामिल हैं। इन योजन...