सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एटा, जून 17 -- बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अरविंद सिंह ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग योजनाओं, माटीकला बोर्ड, पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की।
बैठक में ऋण स्वीकृतियों की कमी समीक्षा में पाया कि एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ने सरकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों में अपेक्षाकृत कम स्वीकृतियां दी जा रही हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि पात्र आवेदकों के ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उनके सरकारी योजनाओं के लिए ऋण वितरण में रुचि न लिए जाने पर उनके विरुद्ध आरबीआई एवं लोकपाल में कड़ी शिकायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.