सरकारी योजनाओं की मजबूत आधारशिला है जनगणना
बेगुसराय, मई 14 -- बरौनी। नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार व स्वच्छता अधिकारी शुभम ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण कर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही, अधिकारियों व कर्मियों को मिशन मोड में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम वार्डों की गली मोहल्लों तक पहुंची जहां प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर जुटाई जा रही जानकारियों की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि किसी भी परिवार की जानकारी छूटना या आंकड़ों में त्रुटि होना सीधे उस क्षेत्र के विकास को प्रभावित कर सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.