लखीसराय, फरवरी 13 -- चानन, निज संवाददाता। प्रोत्साहन राशि, पोशाक की सुविधा या फिर स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल। राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण इलाके की बेटियां भी अब आगे की पढ़ाई करने लगी है। कल तक चौका- बर्तन के साथ ही रसोई में मां के साथ हाथ बटाने वाली बेटियां आज स्कूल जा रही है। मैट्कि व इंटर में अब लड़कियों की संख्या ज्यादा दिख रही है। पिछले दो -तीन साल की बात करें तो ग्रामीण इलाके में भी अब बेटियां स्कूल स्तर से लेकर उच्च शिक्षा के स्तर पर बेहतर अंक लाकर परिवार के साथ ही स्कूल का नाम रौशन की है। लाखोचक की अनीशा कुमारी हो या फिर मननपुर की आरती कुमारी सभी ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया कि बेटियां भी अब उड़ान भरने लगी है। लाखोचक हाई स्कूल की अनीशा को मिले मैट्रिक में दस हजार प्रोत्साहन राशि से इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली। व...