गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बसडिला स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण सोमवार को उप विकास आयुक्त गौरव कुमार के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के सत्यापन के लिए आए आवेदकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कार्यालय में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य युवाओं को मिले, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मीयों को सक्रिय रूप से कार्य करने की जरूरत है। कुशल युवा कार्यक्रम में 7वां स्थान है मिला समीक्षा के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रभारी प्रबंधक मणिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.