मधेपुरा, जनवरी 2 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एग्री-स्टैक परियोजना के अंतर्गत जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कैंप के माध्यम से किया जाना है। फार्मर रजिस्ट्री का प्रथम चरण 6 जनवरी से 9 जनवरी तक और द्वितीय चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी तक किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने बताया कि किसानों को सरकारी योजनाओं का सहज, पारदर्शी और शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। इसके अंतर्गत प्रत्येक किसान का फार्मर आईडी तैयार किया जाएगा। इसमें भूमि से संबंधित विवरण और आधार संख्या डिजिटल रूप से एकीकृत किया जाएगा। बिहार भूमि डाटाबेस के समेकन के आधार पर राजस्व ग्रामवार किसानों की जमाबंदी का ऑनलाइन बकेट तैयार किया गया है। इसके आधार पर राज्य स्तर से फार्मर रजिस्ट्री बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम...