कानपुर, मार्च 27 -- चकेरी, संवाददाता। एक वृद्ध परचून दुकानदार ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उन्हें और उनके बेटे को बैंक में सरकारी योजनाओं का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के लाल बंगला चरारी निवासी 68 वर्षीय राज नारायण सिंह के अनुसार उनकी घर पर ही परचून की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि दुकान में इलाके में किराये पर रहने वाला दीपक वर्मा नाम का युवक सामान लेने आता जाता था। उनकी जान पहचान हो गई। आरोपित ने उन्हें बैंकों में सरकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाने का झांसा दिया, लेकिन उनके पास रकम नहीं थी। फिर आरोपित को पता चला कि उनके पास पत्नी के बीमा के साढ़े आठ लाख रुपये और गांव का खेत बेचने से मिले साढ़े सात लाख रुपये हैं। आरोपित उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ के ...