पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। पूरनपुर के ग्राम हरिपुर फूलहर में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कर्मा राव ने बताया कि समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से अवगत कराना और लाभान्वित किये जाने का कार्य करना है। विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतुल सिंह ने 1098,181,112,1076 एवं 1090 के बारे में विस्तार जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान स्कूल के प्रधानाचार्य, ग्रामवासी व बच्चे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.