सासाराम, जुलाई 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब कार्यालय बोधगया तथा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला उद्योग केंद्र रोहतास व डिक्की (दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) बिहार चैप्टर के सहयोग से बुधवार को शहर के एक होटल में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं अन्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...