सरकारी मूल्य से ऊपर पहुंचा भाव ,1000 रुपए महंगी हो गई सरसों
हापुड़, मई 27 -- सरकार ने सरसों के एमएसपी मूल्य 6200 रुपये घोषित किए थे, जिसके चलते 15 दिन पहले सरसों के रेट में बाजार में 6 हजार रुपये प्रति कुंतल चल रहे थे। परंतु युद्ध के चलते विदेशी खाद्य तेल के आयात कम होने से सरसों के रेट भी 15 दिन में 1200 रुपये ऊपर जा पहुंचे हैं। कुल मिलाकर सरकारी रेट से भी एक हजार रुपये प्रति कुंतल सरसों के दाम ज्यादा हो चुके हैं। जबकि पीली सरसों 8 हजार रुपये प्रति कुंतल से अधिक बिक रही है। वहीं सरसों के तेल के दाम भी बढ़ गए हैं। मंडियों में सरसों के दामों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। विदेशी खाद्य तेलों के आयात में कमी और अंतरराष्ट्रीय हालातों के असर से बीते 15 दिनों में सरसों के भाव करीब 1000 रुपए प्रति कुंतल तक बढ़ गए हैं। इसका असर रसोईघर के बजट पर भी पड़ रहा है। सरसों के दाम बढने के साथ सरसों तेल के दाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.