इटावा औरैया, मार्च 22 -- इटावा, संवाददाता। सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के अलग अलग स्थान पर कुल मिलाकर 67 खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। इन खरीद केंद्रों को खोलने के लिए तमाम तैयारियां पूरी की जा रही हैं और 25 मार्च से यह गेहूं खरीद केंद्र चालू हो जाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए हर साल खाद्य विपणन विभाग की ओर से अलग अलग कंपनियों के खरीद केंद्र खोले जाते हैं। इन पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है जो किसानों से गेहूं की खरीद करते हैं। इस साल जो 67 खरीद केंद्र खोले जाएंगे उनमें सबसे ज्यादा 16 खरीद केंद्र जसवंत नगर क्षेत्र में खोले जाएंगे, जबकि बसरेहर में 13 खरीद केंद्र खोले जाएंगे। ऐसा माना जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.