सरकारी मुकदमों की निगरानी अब पूरी तरह डिजिटल
रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार ने अदालतों के मामलों के डिजिटल प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधि पोर्टल 2.0 का शुभारंभ किया है। झारखंड हाईकोर्ट के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल, विधि विभाग के सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, वरीय अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सरकारी अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी मुकदमों की निगरानी, पैरवी और समन्वय की पूरी प्रक्रिया एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होगी, जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ विभागों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।
पोर्टल की सुविधाएं पोर्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.