सीतापुर, मार्च 20 -- सीतापुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से कई मदों के रूप में धनराशि आवंटित की जाती है। वर्तमान सत्र समाप्त होने को है। ऐसे में जिले के कई परिषदीय स्कूल ऐसे हैं जहां पर इन मदों का उपयोग अब तक नहीं किया गया है। यह खुलासा शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा की गई समीक्षा बैठक में सामने आई है। जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मदों का सबसे कम उपयोग करने वाले स्कूल मिश्रिख नगर क्षेत्र के हैं। यहां पर स्कूलों के द्वारा 26 प्रतिशत राशि का व्यय नहीं किया है। जिससे इन स्कूलों के बच्चों को सरकारी सुविधाओं का ठीक से लाभ नहीं मिल सका है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र सीतापुर, नगर क्षेत्र बिसावां, बिसवां, हरगांव, नगर क्षेत्र ...