बिहारशरीफ, जून 11 -- नूरसराय में मंत्री ने पीड़िता को दिया मुआवजे का चेक पीड़ित परिवारों से की सही तरह से रुपये खर्च करने की अपील फोटो : नूरसराय01-नूरसराय प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पीड़ितों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने आपदा से पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजे का चेक वितरित किया।

मुआवजा वितरण गोडिहा के हरेराम पंडित, कांता देवी व बघाड़ गांव की आशा देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं, बेगमपुर-नत्थाचक गांव की कलावती देवी, मिरचाईगंज के सूर्यभूषण पंडित, नोनौरा-बेलदरिया की प्रियंका कुमारी, कखड़ा की रुक्मिणी देवी व चरुईपर की लीला देवी को 20-20 हजार रुपये का चेक दिया।

सरका...