पूर्णिया, मार्च 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत डोकरेल गांव के वार्ड संख्या दो निवासी बुजुर्ग सुकदेव ऋषि की जिंदगी इन दिनों काफी कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। जन्म से ही हाथ से दिव्यांग सुकदेव ऋषि पहले किसी तरह चल-फिर कर अपना काम चला लेते थे, लेकिन कुछ समय पहले गंभीर बीमारी के बाद उनके पैर ने भी साथ छोड़ दिया। अब स्थिति यह है कि वे ठीक से चल भी नहीं पाते और घिसट-घिसट कर ही इधर-उधर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में पूर्व प्रमुख विवेंद्र सिंह, विक्रम यादव और मिथलेश विश्वास ने बताया कि शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय हो चुके सुकदेव ऋषि के सामने रोजमर्रा की जिंदगी चलाना भी बड़ी चुनौती बन गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए इलाज और अन्य जरूरी खर्च उठाना बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार सरक...