संभल, जनवरी 4 -- संभल। सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर गांव में आज प्रशासन द्वारा मस्जिद हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला असमोली थाना क्षेत्र का है, जहां सरकारी भूमि पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। प्रशासन की ओर से कार्रवाई की तिथि घोषित किए जाने से पहले ही शनिवार को मस्जिद कमेटी ने स्वयं ही तोड़ाई का काम शुरू कर दिया था। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कदम सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के तहत उठाया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। स्थानीय स्तर पर प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून और नियमों के तहत की जा रही है। वहीं, कमेटी द्वारा पहले ही तोड़ाई शुरू कर देना आपसी समझ और सहयोग का संकेत माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.