सरकारी भूमि से हटा अतिक्रमण, आवासीय निर्माण के लिए नोटिस
गोंडा, जून 13 -- तरबगंज, संवाददाता। तहसील प्रशासन ने पिपरी रोहुआ गांव में ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरकारी परती भूमि का सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटवाया है । उमेश शुक्ला निवासी पिपरी रोहुआ की शिकायत पर नायब तहसीलदार अहमद हसन के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। इस दौरान गैर आवासीय छप्पर को तत्काल हटवा दिया गया। वहीं आवासीय टिन सेट को 15 दिवस के भीतर स्वतः खाली करने की नोटिस तामील कराई गई। प्रशासन ने चेताया कि तय समय में कब्जा न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सुशील पांडे, लेखपाल संदीप तिवारी व लेखपाल अंबरीश मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.