रुडकी, मार्च 12 -- भगवानपुर। बहाबलपुर गांव में सरकारी भूमि पर खड़े शीशम के पेड़ को चोरी से काट लिए गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार बहाबलपुर गांव में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर खड़ा शीशम का भारी-भरकम पेड़ कुछ लोगों ने काट लिया। साथ ही लकड़ी मौके से हटा दी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल ने बताया कि सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...