संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के पक्का पोखरा स्थित श्री पंचमुखी नाथ मंदिर के पास सरकारी भूमि से निशानदेही के लिए लगाए गए पत्थर को दबंगों द्वारा उखाड़कर फेंक देने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में मंदिर व्यवस्थापक की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मंदिर व्यवस्थापक साहब सिंह निवासी पक्का पोखरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाटा संख्या 175 की सरकारी भूमि की विधिवत निशानदेही कराई गई थी। निशानदेही के दौरान लगाए गए पत्थर को बगल के ही रहने वाले शौकत, एजाज अहमद, रेहाना व खुशबुन्निशा ने जबरन उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.