फतेहपुर, जनवरी 10 -- खागा। सरकारी चक मार्ग और नाली की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का मामला शनिवार को समाधान दिवस में उठा, लेकिन राजस्व और पुलिस विभाग ने कब्जा हटाने में असमर्थता जताते हुए जिम्मेदारी नगर पंचायत पर डाल दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। हथगाम थाना क्षेत्र के बेहटापर पलिया बुजुर्ग निवासी अमरनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी रूपा देवी के नाम खागा कस्बे से सटे संग्रामपुर सानी गांव में पांच बिस्वा भूमि है। इस भूमि तक पहुंचने के लिए बने सरकारी चक मार्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कोठरी बनाकर कब्जा कर लिया था। इस संबंध में अमरनाथ ने तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाकर रास्ता खाली कराया गया था। अमरनाथ का आरोप है कि कब्जा हटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.