सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, सीओ ने मांगे कागजात
गिरडीह, जून 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत करगाली खुर्द पंचायत के दलदल गांव में सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं प्रभावित पक्ष ने कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनवार अंचलाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा ने दोनों पक्षों को अपने-अपने भूमि संबंधी कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, दलदल गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ तथा अंचलाधिकारी धनवार को आवेदन देकर खाता संख्या-32 के प्लॉट संख्या-484 एवं 713 की गैर-मजरुआ भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.