भभुआ, मई 8 -- जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ शहर में चला अभियान, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप नगर परिषद की टीम ने वसूले 47 हजार जुर्माना, सड़क से हटाया अतिक्रमण (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों पर सख्ती बरती गई। नगर परिषद की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर सड़क किनारे रखी गई भवन निर्माण सामग्री, कबाड़ व अन्य सामान जब्त कर कार्यालय लेकर चली गई। अभियान के दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर और पिकअप वैन की मदद से सड़क और नालियों पर रखे सामान हटाए गए। इस दौरान 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। भवन निर्माण करा रहे सात लोगों ...