चित्रकूट, अप्रैल 18 -- राजापुर, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों व विवादित स्थलों का स्थलीय जायजा लिया। दोनो अधिकारियों ने सरकारी भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया। वाजपेयी चौराहे पर विवादित भूमि की स्थिति देखने के साथ पूरी जानकारी ली। एसडीएम को निर्देश दिए कि एनएच प्रयागराज के अधिकारियों से पत्राचार कर सरकारी भूमि पर तत्काल चेतावनी बोर्ड लगवाएं, ताकि अतिक्रमण को रोका जा सके। डीएम ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में अंतिम अवसर देते हुए जल्द निस्तारण करें। सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों की समस्या के समाधान को लेकर पास में ही खाली पड़ी सरकारी भूमि को समतल कर व्यवस्थित पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। तुलसी चौराहा का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.