सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों पर चला आरा
अंबेडकर नगर, जून 9 -- भीटी, संवाददाता। थाना क्षेत्र भीटी के थरिया कला के समंथा मजरे में सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसके बाद भी वन विभाग कार्रवाई को लेकर कोई कदम नहीं उठा सका है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिवालय मंदिर के पास स्थित सरकारी भूमि पर आम, नीम व चिलबिल समेत कई हरे पेड़ों को काट दिया गया। इसके बाद लकड़ी को संबंधित ठेकेदार उठवा ले गया। कुछ लकड़ी अभी भी गांव के तालाब के पास रखी गई है। काटे गए पेड़ों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदारों को मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई कदम अब तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग जिम्मेदारों से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.