गंगापार, जनवरी 30 -- स्थानीय ब्लॉक के सिकरहा गांव में आयुष मंत्रालय द्वारा 12 बेड का होम्योपैथिक हॉस्पिटल निर्माण हेतु प्रदान की गई है किंतु ग्रामीणों का आरोप है गांव में स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों के अवैध कब्जा होने से हॉस्पिटल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है आयुष मंत्री द्वारा उक्त अस्पताल के निर्माण हेतु जमीन मुहैया कराने का भी निर्देश एसडीएम को दिया है। राजस्व टीम जमीन की पैमाइश भी कर चुकी है जिसमें कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा पाया गया है जिसे खाली करने की हिम्मत तहसील प्रशासन नहीं कर पा रहा है जबकि मौके पर एसडीएम भी जा चुके हैं। जमीन खाली करने का निर्देश भी दिया था परंतु खाली नहीं हुई। इस संबंध में एसडीम रावेंद्र सिंह ने कहा उसमें एक पक्ष मुकदमा हमारे यहां दायर किया है जिसमें डेट भी लगी है निस्तारण के बाद खाली करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.