श्रावस्ती, जून 2 -- जमुनहा, संवाददाता। ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर बने दो मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई हुई है। तहसीलदार ने बेदखली का आदेश जारी किया है। साथ ही 3.84 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई व अकार गांव में नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल उलूम का निर्माण कराकर संचालन किया जा रहा था। तहसील प्रशासन ने मौके की जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी थी। इस पर तहसीलदार विपुल सिंह की ओर से बेदखली का आदेश जारी करते हुए अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही फत्तेहपुर बनगई स्थित मदरसे पर 3.84 लाख रुपये का जुर्माना तथा अकार गांव के अवैध मदरसे पर 10 हजार रुपये का निष्पादन व्यय वसूलने का आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार विपुल सिंह ने साफ कहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.